एक ही मंडप में थी दो बहनों की शादी, बंट गए थे कार्ड; 8 दिन पहले 'भाइयों' संग किया बड़ा कांड... शर्मसार हुआ परिवार

Greater Noida News: घर से एक साथ दो सगी बहनों की डोली उठने की तैयारी थीं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही थीं। माता-पिता अपने लाडली बेटियों को दुल्हन बनते देखने के लिए बेताब थे।
लेकिन शादी से 8 दिन पहले कुछ ऐसा हुआ कि उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गईं। अचानक एक दिन दोनों घर से गायब हो गईं। बाद में मामले में जो खुलासा हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया।
दो बहनों की शादी एक ही दिन 14 अप्रैल को रखी गई थीं। कार्ड बंट गए थे। घर में खुशियों का माहौल था। इस बीच शादी से 8 दिन पहले भाइयों संग भाग गईं। दोनों ने मंदिर में उनसे ही शादी भी कर ली।
नहीं पसंद था दूल्हा, इसलिए भाग गईं बहनें
ये अजब-गजब मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले दो सगी बहनें अपने बॉयफ्रेंड संग फरार हो गईं। परिवार वालों ने दोनों बहनों की शादी एक ही दिन रखी थीं, लेकिन उनको दूल्हा पसंद नहीं आया। दोनों बहनों के लापता होने पर परिवारवालों ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शादी का दिन भी आ गया, लेकिन दोनों तब भी लापता थीं।
खुलासे से हर कोई रह गया दंग
परिजनों ने लड़कियों की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी। सोमवार (14 अप्रैल) को दोनों बहनों को सकुशल बरामद किया है। इसके बाद उन्होंने जो राज खोला, उससे हर कोई दंग रह गया। दोनों बहनों का अफेयर रिश्ते में लगने वाले अपने भाइयों से ही चल रहा था। दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने उनसे शादी कर ली है।
बोलीं- हमने मंदिर में कर ली शादी
बहनों ने बताया कि उनके माता-पिता ने जिन लड़कों से उनकी शादी तय की थीं, वो उनसे उम्र में काफी बड़े थे। वो यह शादी नहीं करना चाहती थीं और इसके लिए मना भी किया। इसलिए शादी से पहले वह घर से भाग गईं। उनका कहना है कि हमारे बॉयफ्रेंड से है, जिनसे हमने मंदिर में शादी भी कर ली। अब हम उनके साथ ही रहना चाहते हैं।
युवतियों के परिजनों ने दोनों युवक पर उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटियों की इस हरकत से पूरा परिवार शर्मसार हुआ है। परिजनों ने कहा कि शादी की सभी तैयारियां हो गई थीं। रिश्तेदारों में कार्ड भी बंट गए थे, लेकिन लगन से एक दिन पहले दोनों घर से गायब हो गईं। इस वजह से उनकी शादी कैंसिल हो गई। जिनसे उन्होंने शादी की है उनके प्रेमी रिश्ते में भाई लगते हैं।
No comments