न कोचिंग, न क्रैश कोर्स.17 साल के लड़के ने शेयर बाजार से छापे 100 Cr..


इस लड़के का नाम संकर्ष चंदा है।
हैदराबाद के संकर्ष चंदा (Sankarsh Chanda) की जिंदगी में बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब वो ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज की पॉकेट मनी से 2000 रुपए निकाले और शेयर बाजार में लगा दिए। संकर्ष ने 17 की उम्र में ट्रेडिंग शुरू की और कुछ ही समय में 'लिटिल झुनझुनवाला' नाम से अपनी पहचान बना ली।

जब स्टॉक्स ने मुनाफा देना शुरू किया, तो संकर्ष को समझ आ गया कि ये गेम लंबा चल सकता है। उन्होंने पढ़ाई को ब्रेक पर डाला और रिसर्च, ट्रेंड्स और इन्वेस्टमेंट को ही अपनी यूनिवर्सिटी बना लिया।

एक इंटरव्यू में संकर्ष ने बताया कि '2 साल में मैंने 1.5 लाख रुपए इन्वेस्ट किए थे, जो बढ़कर 13 लाख हो गए।' ये सब रिसर्च, धैर्य से हुआ। उन्हें स्टॉक मार्केट में आने का मोटिवेशन अमेरिकी इकोनॉमिस्ट बेंजामिन ग्राहम के एक आर्टिकल से मिली। इसी से सब पॉसिबल हुआ।

शेयर बाजार में नाम कमाने के बाद संकर्ष ने 2017 में 'Svobodha Infinity Investment Advisors' नाम से अपना फिनटेक स्टार्टअप भी शुरू किया। स्टार्टअप के लिए उन्होंने अपने कुछ शेयर्स बेचकर 8 लाख रुपए जुटाए। इसके बाद पहले साल 12 लाख, दूसरे साल 14 लाख, तीसरे साल 32 लाख और 2020-21 में 40 लाख के रेवेन्यू पर पहुंच गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ के करीब है। वह बेहद सिंपल रहते हैं। ज्यादातर जगहों पर उन्हें सिंपल लुक में ही देखा जाता है। कई यूथ उनसे इंस्पायर होकर शेयर मार्केट में इंवेस्ट करते हैं।
डिस्क्लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments