ये है भारत का सबसे विशाल जिला, अकेले ही कवर करता राज्य का 23% हिस्सा, 9 राज्य भी पड़ जाते हैं छोटे!


यहां हर एक शहर की अपनी अलग-अलग खासियत है, जो अपने अलग-अलग महत्व के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। कोई शहर धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, तो कोई शहर पहाड़ की वादियों में बसा है। किसी शहर को सपनों की नगरी कहा जाता है, तो कोई शहर उद्योगपतियों के नाम से जाना जाता है। कुछ शहर बहुत ज्यादा महंगाई के लिए फेमस है, तो कुछ शहर ऐसे भी है, जहां कम इनकम में भी लोग अच्छे से अपना जीवनयापन कर लेते हैं।
पिछले आर्टिकल में हम आपको लगातार भारत के विभिन्न जिलों और शहरों के बारे में बता चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत का सबसे विशाल जिला के बारे में बताएंगे, इसके आगे देश के 9 राज्य भी छोटे हैं।
भारत का सबसे विशाल जिला
भारत विविध संस्कृतियों वाला विशाल देश है, जहां प्रशासनिक रूप से सभी जिलों का वर्गीकरण किया गया है। यहां लोगों को उचित सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। ऐसे में अगर हम देश में सबसे ज्यादा जिलों की बात करें, तो वह राज्य उत्तर प्रदेश है। वहीं, सबसे कम जिले वाला राज्य गोवा है, जहां केवल 2 जिले हैं, लेकिन देश का सबसे विशाल जिला इन दोनों राज्यों में नहीं है।
कच्छ (Kachchh)
दरअसल, भारत का सबसे विशाल जिला कच्छ है, जो कि गुजरात में स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह इतना बड़ा है कि देश के 9 राज्यों का क्षेत्रफल भी इसके सामने कम है। यह जिला 45,674 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि स्विट्जरलैंड जैसे देशों से भी बड़ा है। इसकी सांस्कृतिक विरासत अपने आप में अलग और अनोखा है।
9 राज्यों से है बड़ा
बता दें कि यह जिला गुजरात के 23.27 फ़ीसदी भाग को अकेले ही कवर करता है। इस जिले का दिल कहा जाता है। यह केरल, हरियाणा, सिक्किम, गोवा, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों से भी बड़ा है। गुजरात राज्य में स्थित कच्छ जिला थार रेगिस्तान में एक नमक दलदल है। इस दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान में से एक माना जाता है। यह राजधानी गांधीनगर से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments