Recent Posts

Breaking News

सगाई के बाद बनाए संबंध फिर दिया धोखा, IPL 2025 के बीच गिरफ्तार हुआ मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी



आईपीएल 2025 (IPL 2025) की खराब शुरू के बाद मुंबई इंडियंस शानदार वापसी कर चुकी है। बैक टू बैक छह मैच में जीत दर्ज कर हार्दिक पंड्या ने प्लेऑफ़ के लिए दावेदारी पेश की है। गेंदबाजों और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में टीम धमाल मचा रही है।
इस बीच मुंबई के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच पुलिस ने एक मुंबई इंडियंस खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए आई बुरी खबर सगाई के बाद बनाए संबंध फिर दिया धोखा, IPL 2025 के ब...

आईपीएल 2025 (IPL 2025) की खराब शुरू के बाद मुंबई इंडियंस शानदार वापसी कर चुकी है। बैक टू बैक छह मैच में जीत दर्ज कर हार्दिक पंड्या ने प्लेऑफ़ के लिए दावेदारी पेश की है। गेंदबाजों और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में टीम धमाल मचा रही है। इस बीच मुंबई के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच पुलिस ने एक मुंबई इंडियंस खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए आई बुरी खबर

 सगाई के बाद बनाए संबंध फिर दिया धोखा, IPL 2025 के बीच गिरफ्तार हुआ मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) अपने आखिरी पढ़ाव पर पहुंचने वाला है। मुंबई इंडियंस, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का खूब मनोरंजन किया है। मौजूदा समय में इन चारों टीमों को प्लेऑफ़ का दावेदार माना जा रहा है। इस बीच अब एमआई के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एमआई के खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

फरार था खिलाड़ी

जोधपुर के कुड़ी थाना में पीड़िता ने शिवालिक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। हालांकि, इसके बाद वह फरार हो गए थे और सोमवार से पुलिस उनकी तलाश में थी। जोधपुर पोलिस अब उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और अदालत में उसका बयान दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जोधपुर कमिश्नरेट के एसीपी आनंद सिंह ने जानकारी दी है कि मुंबई इंडियंस के इस क्रिकेटर के खिलाफ कुड़ी भगतासनी के सेक्टर दो निवासी एक युवती ने केस दर्ज कराया था।

धोखे से बनाए संबंध

युवती के बयान के मुताबिक शिवालिक शर्मा से उनकी मुलाकात वडोदरा में हुई थी। इसके बाद फोन पर बात करते-करते उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों के माता-पिता आपस में मिले। फिर दोनों की सगाई करवा दी गई। इंगेजमेंट के बाद जब शिवालिक शर्मा जोधपुर वापसी आए तो उनके शारीरिक संबंध बन गए।

हालांकि, अगस्त 2024 में भारतीय खिलाड़ी के माता-पिता ने पीड़िता को वडोदरा बुलाकर यह कहा कि यह क्रिकेटर है। इसलिए उनकी सगाई आगे नहीं रह सकती। ऐसे में युवती ने कानून का सहारा लिया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं, अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच उन्हें हवालात की हवा खानी पड़ी है।

No comments