Weather Update: शिमला में ओलावृष्टि, कांगड़ा-कुल्लू में जमकर बरसे बादल, इस दिन तक छाए रहेंगे बादल

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला में शाम के समय कुछ देर के लिए जमकर ओले गिरे। वहीं कांगड़ा, भुंतर, मनाली, बैजनाथ, केलांग व कल्पा में भी जोरदार बारिश हुई है।
आगामी दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है। तीन जून तक प्रदेश में मौसम यूं ही बना रहेगा। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है।
सुंदरनगर में 0.1 एमएम, भुंतर में 2.0, कल्पा में 1.2, धर्मशाला में 3.1, नाहन में 10.8, कांगड़ा में 7.0 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। अगले पांच दिनों में कई क्षेत्रों में बारिश होगी वहीं गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। 29 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश बताई गई है, तो वहीं 30 मई से तीन जून तक भी बारिश चलती रहेगी।
अधिकतम तापमान
शिमला 24.4, सुंदरनगर 35.1, भुंतर 32.2, कल्पा 24.7, धर्मशाला 27.0, ऊना 40.6, नाहन 29.7, केलांग 20.3, सोलन 29.0, मनाली 24.2, कांगड़ा 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।
No comments