Recent Posts

Breaking News

मंडी: पहले प्रेम का चक्कर चलाया, फिर बलात्कार के मामले में फंसाया



मंडी जिला के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली शादीशुदा महिला ने साथी कर्मचारी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। महिला ने पहले खुद प्रेम का चक्कर चलाया और बाद में प्रेमी द्वारा शादी न करने पर दुराचार करने का आरोप जड़ते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी। 

बल्ह थाना से होता हुआ यह मामला मंडी महिला थाने तक भी आया और उसके बाद जांच के लिए एएसपी सागर चंद की दहलीज पर पहुंच गया। प्रेमी पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला बल्ह क्षेत्र से है। महिला ने पति के साथ थाने में प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह अभी अविवाहित है और खुद दो बच्चों की मां है। पति को छोडक़र दूसरी शादी का सपना देख रही महिला को जब युवक ने शादी करने से मना कर दिया तो वह थाने पहुंच गई और दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया। 

एएसपी सागर चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंडी महिला थानाध्यक्ष तनुजा ने बताया कि बल्ह क्षेत्र की एक 26 साल की महिला ने प्रेमी पर दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में केस पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच एएसपी कर रहे हैं।

No comments