Recent Posts

Breaking News

अमरीका से आगे, चीन से एक कदम पीछे…आखिर किस दिशा में जा रहा भारत


दुनिया में इस वक्त हिंदुस्तान की छवि एक मजबूत राष्ट्र के रूप में है। दुनिया के कई देश भारत का लोहा मानते हैं। यहां तक कि अमरीका, रूस और चीन भी भारत के रुतबे से परिचित हैं। भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यानी कि तरक्की के पथ पर भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो भुखमरी का शिकार हैं।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट पर गौर करें भारत 123 देशों की सूची में 102वें स्थान है। पिछले वर्ष 125 देशों में भारत 111वें नंबर पर था और उससे पहले 107वें स्थान पर। यानी इस बार स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन 25.8 अंक के साथ भारत अभी भी गंभीर भूख की समस्याओं वाले देशों में शुमार है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस देश में इतने लोग भूखे पेट सोते हों, वहां हर साल करोड़ों टन खाना बर्बाद हो जाता है। 

भारत में हर साल 7.8 करोड़ टन खाना बर्बाद कर दिया जाता है। यानी कि एक व्यक्ति हर साल 55 किलो खाना डस्टबिन में डाल देता है। गौर करने वाली बात यह है कि खाना बर्बाद करने के मामले में भारत चीन से सिर्फ एक कदम पीछे है, जबकि अमरीका से कहीं आगे निकल चुका है।

इतना खाना बर्बाद करता है भारत

खाना बर्बाद करने के मामले में सबसे पहला नंबर चीन का आता है, जहां हर साल 10.86 लाख टन खाना हर साल बर्बाद होता है। दूसरे नंबर पर भारत है, जहां 7.8 करोड़ टन खाना हर साल डस्टबिन में डाल दिया जाता है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जहां 3 करोड़ टन खाना फैंक दिया जाता है, जबकि नाइजीरिया 2.48 करोड़ टन खाना बर्बाद करता है। इसके बाद पांचवें स्थान पर अमरीका है, जहां हर साल 2.47 करोड़ टन खाना बाहर फेंक दिया जाता है। अब जनता अगर जागरूक हो जाए, तो इतना खाना बर्बाद नहीं होगा और कोई भूखा नहीं सोएगा।


No comments