Recent Posts

Breaking News

चचेरे भाई से रेप के बाद किशोरी हुई प्रेग्नेंट तो लड़के के घर वालों ने 20 रुपये में की समझौते की कोशिश, वो बनी अब मां


UP Crime News: बस्ती और गोंडा यूपी के दो अलग अलग जिलें हैं. लेकिन यहां से जो खबर खबरें सामने आई हैं वो काफी एक दूसरे से मिलती जुलती हैं. लेकिन ये खबरें खौफनाक हैं जिन्हें सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए.  बस्ती और गोंडा जिले की रहने वाली दो रेप पीड़िताओं ने बच्चों के जन्म दिया है. लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि एक बच्ची के साथ उसके अपने चचेरे भाई ने रेप किया. वहीं दूसरी बच्ची के साथ गांव के युवक ने रेप किया. वहीं जब बच्ची के परिवार वाले शिकायत लेकर आरोपी के परिवार के पास पहुंचे तो उन्होंने एक बेटी की इज्जत की कीमत 20 रुपये लगाई दी. सोमवार को इन दोनों नाबालिग बेटियों की डिलीवरी कैली अस्पताल में आज हुई.  

गोंडा में चचेरे भाई ने किया रेप और फिर लगाई 20 रुपये की कीमत

गोंडा जिले का ये दिल को दहला देने वाला पहला मामला मुस्लिम समुदाय की एक 13 वर्षीय बच्ची का है.इस बच्ची के साथ किसी गैर ने नहीं बल्कि उसके अपने चचेरे भाई ने रेप किया. आरोपी और पीड़िता एक ही घर में रहते थे जिसका फायदा उठाकर भाई ने बहन को बहलाकर रेप किया. जब बच्ची गर्भवती हुई और परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो न्याय देने के बजाय आरोपी पक्ष ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने उस मासूम की इज्जत की कीमत 20 रुपये लगाकर मामला रफा-दफा करने को कहा.

गांव के युवक ने किया रेप

14 साल की एक नाबालिग बच्ची को गांव के ही युवक ने जबरन खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया. 6 महीने का गर्भ ठहरने के बाद जब सच सामने आया तो आरोपी के परिवार ने उस मासूम के पेट में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया. परिजनों ने आनन फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी है. पीड़िता ने इतनी कम उम्र में ही बच्चे को जन्म दिया. 

इन दोनों नाबालिग बच्चिों ने बस्ती के मेडिकल कॉलेज में बच्चों को जन्म दिया है. इसकी खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई.क्योंकि जो उम्र इन बच्चियों के पढ़ने लिखने और सपने देखने की थी उस उम्र में ये बच्चियां नवजात बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों ही घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

No comments