Recent Posts

Breaking News

कुंभ राशि में मंगल-शुक्र की युति से बनेगा धनशक्ति राजयोग, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

1

1/7

ज्योतिष शास्त्र में साहस और ऊर्जा के कारक मंगल 23 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. यहां शुक्र के साथ उनकी युति से 'धनशक्ति राजयोग' का निर्माण हो रहा है जो करियर और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव लाएगा.
 

2

2/7

द्रिक पंचांग के अनुसार, कुंभ राशि में पहले से मौजूद शुक्र के साथ जब मंगल मिलते हैं तो 'धनशक्ति राजयोग' बनता है. यह योग भौतिक सुख-सुविधाओं और धन में वृद्धि का कारक माना जाता है. यह शुभ समय 2 मार्च तक रहेगा.
 

3/7

इस दौरान मंगल केवल शुक्र ही नहीं बल्कि राहु, बुध और सूर्य के साथ भी युति कर रहे हैं. हालांकि, शुक्र-मंगल का संयोग सबसे अधिक प्रभावशाली है जो व्यक्ति के साहसिक निर्णयों को सफलता की ओर ले जाएगा.
 

4

4/7

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग वरदान साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार विस्तार के योग हैं और लंबे समय से अटके हुए सरकारी या निजी काम अब गति पकड़ेंगे.
 

5/7

मिथुन राशि वालों के लिए निवेश की दृष्टि से यह समय काफी अनुकूल है. इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में बड़ा मुनाफा दे सकता है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.
 

6/7

मकर राशि वालों को धनशक्ति राजयोग से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है.अटका हुआ पुराना धन वापस मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे. कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे तरक्की के द्वार खुलेंगे.
 

7

7/7

चूंकि यह गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है इसलिए इस राशि के जातकों को नए स्टार्टअप या व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है. पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से विशेष लाभ होगा और विदेश से जुड़े व्यापार में भी मुनाफे के संकेत हैं.

No comments