Recent Posts

Breaking News

6300mAh बैटरी के साथ Realme P4 Lite 4G भारत में लांच

Realme P4 Lite 4G


नई दिल्ली। Realme ने भारत में P4 सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G लांच किया है। फोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले, Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 6300mAh बैटरी दी गई है। फोन Android 15 बेस्ड realme UI 6.0 पर चलता है और इसमें 13MP रियर कैमरा मिलता है। 

फोन की कीमत की बात करें तो Realme P4 Lite 4G के 4GBरैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन Obsidian Black, Sea Blue और Beach Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 24 फरवरी से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme P4 Lite 4G में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD स्क्रीन मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में 1.8GHz ऑक्टा कोर Unisoc T7250 12nm प्रोसेसर और Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम के साथ 64GB या 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 12GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और अल्ट्रा लीनियर बॉटम पोर्टेड स्पीकर मिलता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ac, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type C पोर्ट मिलता है। 6300mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पांच मिनट चार्ज में करीब पांच घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।

No comments