Recent Posts

Breaking News

भीगे कपड़े, दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए...अयोध्या के उमाशंकर-उनकी पत्नी की इस तस्वीर को लेकर हो रहे कई दावे, सच ये है


UP News

UP News:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ दिख रहा है. दोनों के कपड़े भीगे हुए हैं और दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए हैं. आस-पास लोग खड़े हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर अयोध्या में हुए एक हादसे के बाद की है, जिसमें पति-पत्नी मरते-मरते बचे हैं. 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहे शख्स का नाम उमाशंकर है. साथ में उनकी पत्नी है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये दोनों बाइक पर थे और ये हादसे का शिकार हो गए. दावा किया जा रहा है कि उमाशंकर नाम के एक शख्स लखनऊ से अयोध्या अपनी पत्नी के साथ आ रहे थे. उमाशंकर बुलेट चला रहे थे. तभी उनकी पत्नी ने कहा कि वह बुलेट चलाएंगी. जब पत्नी ने बाइक चलानी शुरू की, तभी एक कार को ओवरटेक करते समय बाइक 15 फीट नीचे शारदा नहर में जा गिरी. इसके बाद का फोटो अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है और खूब शेयर किया जा रहा है. बता दें कि UP TAK ने सोशल मीडिया पर वायरल इस स्टोरी का फैक्ट चेक किया है.

पहले देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा

फैक्ट चेक में क्या पता चला?

UP TAK के फैक्ट चेक में ये खबर सही पाई गई है. मगर ये मामला अभी का नहीं है बल्कि करीब 5 महीने पुराना है. वायरल फोटो में दिख रहे शख्स का पूरा नाम उमाशंकर अवस्थी हैं, जो फोटो में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं. 

दरअसल 5 महीने पहले उमाशंकर पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. बाइक पत्नी चला रही थी. उमाशंकर पत्नी के साथ लखनऊ से अपने घर बैतौली की तरफ लौट रहे थे. तभी अयोध्या के मवई चौराहे के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह नहर में जा गिरी.

जैसे ही आस-पास के लोगों ने बाइक को नहर में गिरते हुए देखा, वह बचाव के लिए फौरन आगे आ गए. किसी तरह से लोगों ने दोनों को बचाया और दोनों को नहर से निकाला. बता दें कि इस दौरान उमाशंकर की पत्नी काफी घबरा गईं. वह रोते हुए अपने पति से लिपट गईं. इस दौरान पति उमाशंकर ने पत्नी की पीठ थपथपाई और पत्नी से धैर्य रखने के लिए कहा. 

बता दें कि 5 महीने पुराना ये मामला सोशल मीडिया पर आज का मामला कहकर वायरल किया जा रहा है. 


No comments