Recent Posts

Breaking News

मेरठ की मस्जिद में आपस में भिड़ पड़े नमाजी, खूब चले लात-घूंसे फिर पता चली मिठाई वाली ये बात



UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि मस्जिद के अंदर मारपीट हो रही है. वायरल वीडियो में मस्जिद के अंदर काफी संख्या में लोग दिख रहे हैं और तभी वहां मारपीट हो जाती है. 

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र हापुड़ रोड स्थित चमड़ा पैठ इलाके की एक मस्जिद का बताया जा रहा है. ये वीडियो सोमवार की रात का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मस्जिद के भीतर उस समय तनाव फैल गया, जब तरावीह की नमाज के बाद मिठाई वितरण किया जा रहा था. तभी वहां विवाद हो गया और जबरदस्त बहस शुरू हो गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे. इसी दौरान वितरण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई. पहले मामूली विवाद हुआ, लेकिन देखते ही देखते कुछ लोग आपस में उलझ पड़े और हाथापाई शुरू हो गई. आरोप है कि कुछ व्यक्तियों को धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ मारपीट की गई.

मस्जिद में मची अफरा-तफरी

घटना के दौरान मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया. मगर अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

No comments