Recent Posts

Breaking News

Hatheli Se Bhavishya : ऐसी हथेली वाले लोग होते हैं दृढ़ निश्चयी, जीवन में पाते हैं बड़ी सफलता, हथेली की बनावट से' जानें कई बड़े राज.

    Palm Shape Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों से लेकर हाथ की रेखाओं और बनावट के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। किसी व्यक्ति की हथेली की लंबाई, चौड़ाई और बनावट को देखकर उसके जीवन और स्वभाव के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। कुछ हथेली की बनावट जीवन में सुखों का संकेत देती है, तो कुछ हथेलियां समस्याओं का संकेत भी देती हैं। आइए विस्तार से जानें इस बारे में...



हर व्यक्ति के हाथ की बनावट अलग-अलग होती है। हस्तरेखा शास्त्र में इसका खास महत्व बताया गया है। साथ ही, अपनी हथेली की बनावट, लंबाई, चौड़ाई देखकर हम अपने जीवन और स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं। उंगली की जड़ से मणिबंध तक हथेली की लंबाई होती है। वहीं, अंगूठे की जड़ से लेकर दूसरे अंतिम सिरे तक हथेली की चौड़ाई होती है। इस स्थान पर कई प्रकार के चिन्ह, बनावट आदि होती है। जिसे देखकर किसी व्यक्ति के बारे में कई राज जान सकते हैं। इनमें से कुछ हथेली वालों को बहुत दृढ़ निश्चयी और धनवान माना जाता है। वहीं, कुछ प्रकार की हथेली की बनावट जीवन में बाधाओं का संकेत भी देती है। तो आइए विस्तार से जानें हथेली की बनावट हमें हमारे जीवन के बारे में क्या-क्या बताती है।

चौड़ी हथेली
चौड़ी हथेली

अगर किसी व्यक्ति की हथेली चौड़ी हो तो ऐसे लोगों को बहुत दृढ़ निश्चयी माना जाता है। साथ ही, ये लोग मजबूत दिल वाले होते हैं और एक बार अगर ये कुछ करने की ठान लें तो उस काम को पूरा करके ही मानते हैं। इनके कहने और करने में ज्यादा अंतर नहीं होता है। ऐसे में चौड़ी हथेली वाले लोगों पर विश्वास किया जा सकता है क्योंकि अगर एक बार ये कुछ बोल दें, तो अपनी बात से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। 

समचौरस हथेली

समचौरस हथेली

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की हथेली समचौरस यानी जिसकी लंबाई और चौड़ाई एक समान हो। इस प्रकार के लोगों का स्वभाव बहुत अच्छा होता है। ये लोग शांत, स्वस्थ, और दृढ़ निश्चयी होते हैं। जीवन में अपनी मेहनत और प्रयासों से ही ये उन्नति प्राप्त करते हैं या बड़े मुकाम पर पहुंचते हैं। ये लोग आत्मविश्वासी होते हैं और जीवन में मेहनत से बड़ी सफलता पाते हैं। ये उन्हीं कार्यों को करने के लिए आगे बढ़ते हैं जिसमें इन्हें सफलता दिखाई देती हो। अपने काम को सफल बनाने तक ये आराम तक नहीं करते हैं। 

संकड़ी हथेली

संकड़ी हथेली

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली संकड़ी होती है वे केवल अपनी सफलता और जीवन पर ध्यान देते हैं। ये अपने हित के बारे में सोचने वाले होते हैं, जिसके चलते इन्हें आसपास के लोगों के विचार या बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, संकड़ी हथेली वाले लोग जिस भी क्षेत्र में हों वहां पहले अपना हित देखते हैं तभी कोई भी काम करना शुरू करते हैं। यही कारण है कि इन पर आसानी से विश्वास करना अन्य लोगों को थोड़ा मुश्किल लग सकता है। 

नरम हथेली

नरम हथेली

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, नरम हथेली वाले लोग स्वभाव से बहुत कोमल होते हैं और कल्पनाशील भी होते हैं। ये लोग इसी प्रकार का अपना जीवन व्यतीत करते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस प्रकार के हाथ स्त्रियों के अधिक देखे जाते हैं, जिन्हें भाग्यशाली माना गया है। वहीं, अगर पुरुषों की हथेली ऐसी हो तो उनके अंदर विशेष गुण हो सकते हैं।

सख्त हथेली

सख्त हथेली

जिन लोगों की हथेली सख्त होती है उनका जीवन भी कुछ इसी प्रकार का होता है। सख्त हथेली दर्शाती है कि ऐसे लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के हाथ अत्यधिक सख्त हों तो ऐसे लोग अपने काम को सबसे अधिक महत्व होता है। साथ ही, जीवन में कोई भी बाधा आने पर ये लोग निराश नहीं होते हैं और डटकर उसका सामना करते हैं।

लाल हथेली

लाल हथेली

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, लाल हथेली वाले स्वभाव से थोड़े गुस्सैल हो सकते हैं। इन्हें जल्दी किसी व्यक्ति पर भरोसा नहीं होता है और इन्हें छोटी-छोटी बातों पर क्रोध भी जल्दी आ सकता है। ऐसे में ये लोग एकांत में समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं और जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। वहीं, अगर किसी की हथेली अत्यधिक लाल हो तो ऐसे लोग अपने हित के बारे में पहले सोचने वाले होते हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक नहीं होती है।

गुलाबी हथेली

गुलाबी हथेली

जिन लोगों की हथेली गुलाबी रंग की होती है वे स्वभाव के बहुत अच्छे होते हैं। साथ ही, ये लोग स्वस्थ और उन्नति विचारों वाले होते हैं। इनके रहने के तरीके में शालीनता नजर आती है और ये लोग संतुलित मस्तिष्क वाले होते हैं। ऐसे लोग जीवन में अपनी मेहनत और प्रयास से सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग साधारण जीवन से निकलकर अत्यंत ऊंचे मुकाम पर पहुंचने में भी सक्षम होते हैं।

No comments