साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और ITI पास युवा बिना देर किए करें अप्लाई
SCR Apprentice Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में करियर बनाने का शानदार अवसर सामने आया है. साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न ट्रेड में कुल 2801 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी रेलवे भर्ती सेल (RRC SCR) की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 तय की गई है.
जानें पदों की डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग तकनीकी ट्रेड में पद निर्धारित किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए हैं. इसके अलावा कई अन्य ट्रेड में भी भर्ती की जाएगी.
एसी मैकेनिक - 251 पदकारपेंटर - 22 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 88 पद
इलेक्ट्रीशियन - 1258 पद
फिटर - 539 पद
मशीनिस्ट - 54 पद
पेंटर - 32 पद
सीओपीए - 181 पद
डीजल मैकेनिक - 105 पद
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स - 33 पद
मोटर मैकेनिक - 12 पद
मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस (MMTM) - 24 पद
वेल्डर - 202 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, यानी वे इस भर्ती के लिए बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल scr.onlineregister.org.in/login पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘New User / Register’ विकल्प पर क्लिक करें.
मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल्स भरें.
यदि आपकी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस लागू होती है तो उसका भुगतान करें.
सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

No comments