Recent Posts

Breaking News

हरियाणा से LLB कर रहे DR के बेटे संचय मिसुरया का शव झांसी के रेलवे ट्रैक पर मिला, पिता बोले- बेटा तो दिल्ली में था, हुआ क्या?


UP News:  यूपी के झांसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बबीना सीएचसी अधीक्षक के इकलौते बेटे का शव रेलवे लाइन किनारे मिला है. मृतक पानीपत के जिंदल कॉलेज से एलएलबी कर रहा था. वह झांसी कैसे और कब आया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है. आखिरी बार मृतक की अपने पिता से कल बात हुई थी. फिलहाल परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

क्या हुआ छात्र के साथ?

मृतक का नाम 20 वर्षीय संचय मिसुरया है. वह झांसी जनपद के शहर कोतवाली के पीताम्बरा एनक्लेब कॉलनी में रहता था. उसके पिता बबीना सीएचसी अधीक्षक है और दादा प्रमोद मिसुरया भी डॉक्टर हैं. परिजनों के अनुसार वह हरियाणा के सोनीपत स्थित जिंदल कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा था. वह पढ़ने में काफी होशियार था.

पिता ने ये कहा

मृतक के पिता ने बताया, बेटा अभी होली पर घर आया था. इसके बाद वह वापस कॉलेज चला गया. कल शाम को उसका फोन आया. उसने कहा कि वह दिल्ली में रहने वाले मामा के घर जा रहा है. कुछ देर बात फिर फोन आया कि वह वापस कॉलेज जा रहा है. मामा के यहां वह कल जाएगा. पिता ने आगे कहा, आज सुबह उनके पास झांसी के सीपरी बाजार थाने से कुछ पुलिसकर्मी आए. उनके पास बेटे का आधार कार्ड था. उन्होंने कहा कि झांसी-कानपुर रेलवे लाइन किनारे उनके बेटे की लाश पड़ी है. यह सुनकर उन्हें विश्वास नहीं हुआ. उन्होंने बेटे को फोन किया तो पुलिसकर्मी ने फोन उठाया. इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो बेटे की लाश देखी. 

पुलिस का बयान

इस मामले को लेकर सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे ने बताया,  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी. पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.

    No comments