Recent Posts

Breaking News

नफीस ने खेला राजू वाला खेल और लड़की फंसा ली, 2 बार उसे भगा लिया... अब पीड़िता की बहन का ये वीडियो वायरल है...

   


Lucknow News: लखनऊ के जानकीपुरम से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने सबके होश उड़ा दिए हैं. यहां नफीस खान नामक युवक पर आरोप है कि उसने अपना नाम राजू बताकर एक युवती से दोस्ती की और उसे जाल में फंसा लिया. इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में पीड़िता की बहन आक्रोश में पूरा थाना सस्पेंड कराने और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रही है.

नफीस पर ये सब हैं आरोप

परिजनों के अनुसार, आरोपी नफीस 21 फरवरी को युवती को अपने साथ ले गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने 22 फरवरी को युवती को बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया था. हालांकि परिवार का आरोप है कि 6 मार्च को आरोपी दोबारा युवती को ले गया. पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपी युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बना रहा था. युवती ने अपने जीजा को फोन कर इस बात की जानकारी दी कि उससे जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही है.

थाने के बाहर हुआ खूब हंगामा 

पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न होने से नाराज परिजन रविवार को जानकीपुरम थाने पहुंचे. देर रात RSS और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हो गए और थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. भारी विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

केस दर्ज होने के बाद भी दी गई जान से मारने की धमकी?

परिवार का यह भी आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उन्हें आरोपी पक्ष की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे दहशत में हैं. पुलिस अब वायरल वीडियो और दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है.

No comments