3 साल से नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था… दोस्तों ने किया पार्षद के बेटे का गंदे काम का खुलासा, शराब के नशे में दिखाए थे वीडियो

गोवा: रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक स्थानीय पार्षद के बेटे पर 25 से 30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
3 साल से नाबालिगों को यौन शोषण कर रहा था पार्षद का बेटा
साउथ गोवा के कुर्चोरेम इलाके से सुस्पष्ट हुआ कि आरोपी सोहम सुषांत नाइक, जो कि एक पार्षद का बेटा है, पिछले करीब तीन साल से नाबालिग लड़कियों का शोषण करता रहा है। उसने पीड़िताओं के वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें ब्लैकमेल कर चुप रहने पर मजबूर किया। आरोप है कि आरोपी इन वीडियो को अपने दोस्तों को दिखाता था और धमकी देता था कि यदि शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा।
शराब के नशे में दोस्तों को दिखाए लड़कियों के वीडियो
मामला तब उजागर हुआ, जब आरोपी ने कथित तौर पर शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्तों को पीड़िताओं के वीडियो दिखाए। इस दौरान वीडियो देखकर वहां मौजूद लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस खबर के फैलते ही क्षेत्र में भारी गुस्सा और आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और नेताओं ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। भारी दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी सोहम सुषांत नाइक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और गोवा चिल्ड्रेन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इस पूरे शोषण में कोई और भी शामिल हैं। डिजिटल सबूतों, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सामग्री की भी जांच की जा रही है ताकि यह जाना जा सके कि शोषण का दायरा कितना बड़ा है।
मामले के सामने आने के बाद पूरे दक्षिण गोवा में गुस्सा, डर और आक्रोश का माहौल है। पीड़िताओं की ओर से न्याय की मांग की जा रही है, और लोगों का कहना है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सरकार और समुदाय की जिम्मेदारी है, और ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।
No comments