Recent Posts

Breaking News

मां केवल पैसों के लिए फोन करती थी… जेई रविंद्र के सुसाइड के बाद बेटा बोला- ‘पापा बोल रहे थे कि वो स्वर्गवासी दादी के पास चले जाएंगे’

 

Rampur JE Suicide : रायपुर में बिजली विभाग के जेई रविंद्र के सुसाइड मामले में बेटे ने बड़ा खुलासा किया है। जूनियर इंजीनियर रविंद्र मिश्रा ने पत्नी से विवाद के कारण आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने 13 वर्षीय बेटे और छोटे भाई को वीडियो कॉल पर फांसी लगाते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके पिता ने पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बता दें कि यह मामला शाहबाद तहसील क्षेत्र के सैफनी बिजलीघर में तैनात रविंद्र मिश्रा (42) की आत्महत्या का है, जो मूल रूप से शाहजहांपुर के गली नंबर 07, आदर्श नगर कॉलनी, रोजा के रहने वाले थे।

क्यों रविंद्र ने लगाई फांसी?

शनिवार की रात रविंद्र मिश्रा ने अपने 13 वर्षीय बेटे अर्थ मिश्रा और छोटे भाई प्रभात मिश्रा को वीडियो कॉल की। कॉल के दौरान ही उन्होंने कमरे में पंखे से चादर के सहारे फांसी लगा ली। बेटे और भाई ने शोर मचाया और तुरंत ही अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो रविंद्र फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी के बाद से ही पत्नी से चल रहा था विवाद

रविंद्र की शादी 20 जनवरी 2012 को शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव रुजवारी निवासी राम अवधेश मिश्रा की बेटी सुरुति मिश्रा उर्फ अलका से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहता था। आरोप है कि पत्नी झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट करती थी, साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी देती थी। इससे रविंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

रविंद्र से अलग रह रही थी पत्नी

पत्नी लंबे समय से साउथ सिटी कॉलनी में किराए के मकान में अलग रह रही थी और पैसों की मांग लगातार कर रही थी। रविंद्र ने घटना से तीन दिन पहले उसकी पत्नी के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर की थी, लेकिन विवाद जस का तस बना रहा। दोनों का तलाक का मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। घटना से कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिससे रविंद्र का मानसिक तनाव बढ़ गया था।

मरने से पहले रविंद्र ने बेटे अथर्व से कहा था- अब मैं स्वर्गवासी मां के पास चला जाऊंगा

रविंद्र ने सुबह अपने बेटे अर्थव से बात की थी, जिसमें सब सामान्य था। रात को उन्होंने अपने बेटे को बताया कि वह जा रहे हैं और अपनी मां के पास चले जाएंगे। वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने अपने बेटे से कहा कि अब वह जा रहे हैं। स्वजन वीडियो कॉल पर यह सब देख रहे थे, लेकिन कुछ नहीं कर सके। रविंद्र का अंतिम नंबर अक्सर ब्लॉक रहता था, और वह अपनी पत्नी से बात करने में असमर्थ थे।

बेटा बोला- मैंने पिता को तिल-तिल टूटते देखा

13 वर्षीय बेटे अर्थव ने कहा कि उसने अपने पिता को तिल-तिल कर टूटते देखा है। उसकी मां अक्सर झगड़ा करती थी और उसे और पिता को छोड़कर अलग रहती थी। मां पैसों की जरूरत आने पर ही फोन करती थी और उससे भी बात नहीं करती थी। अर्थव ने अपनी मां के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी श्रुति मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कर कार्रवाई की जाएगी और पारिवारिक विवाद का गहराई से पता लगाया जाएगा।

No comments