प्रेमी के साथ डॉक्टर के पास जाती थी प्रेग्नेंट पत्नी, निर्मला को लगी भनक तो बेटे को बताया; कर दी सास की हत्या

Lucknow : लखनऊ के निशातगंज इलाके में एक सनसनीखेज वारदात में, बहू रंजना ने अपने प्रेमी राजन के साथ मिलकर अपनी सास निर्मला देवी (69) की हत्या कर दी। सास की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।
गर्भवती हुई तो पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ जाती थी अस्पताल
निर्मला देवी के घर किरायेदार राजन शर्मा से करीब दो साल पहले नजदीकियां बढ़ीं थीं, जब वह गर्भवती थीं और पति काम पर गए होते थे। उस समय वह राजन के साथ डॉक्टर के पास जाती थीं। इसी दौरान रंजना और राजन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक, सोमवार को दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। उनके बयान दर्ज किए गए और वीडियोग्राफी कराई गई। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस अब राजन के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसमें उसकी कार की खरीददारी और उसके पूर्व में अपराध रिकॉर्ड का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। राजन के बिहार के सिवान स्थित घरवालों से भी संपर्क किया गया है।
निर्मला ने अपने बेटे को बताया था रंजना का अफेयर है
सास निर्मला ने अपने बेटे त्रिदेश को बताया था कि रंजना और राजन के बीच प्रेम संबंध है। त्रिदेश ने रंजना को समझाया कि इससे उनके बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इसके बावजूद, रंजना और राजन का संपर्क जारी रहा। निर्मला ने रंजना को मकान खाली करने को कहा था, जिस पर रंजना ने विरोध किया। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ गया।
प्रेमी के साथ मिलकर बनाई थी सास की हत्या की प्लानिंग
निर्मला की हत्या शनिवार को की गई, जब रंजना ने अपने प्रेमी राजन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का मकसद संभवतः प्रेम प्रसंग को छुपाना और अपने संबंधों को कायम रखना था। निर्मला के बेटे त्रिदेश की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
No comments