Recent Posts

Breaking News

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G को लांच कर दिया है। स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7060 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन की कीमत की बात करें तो इसके 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। आप Lava Bold 2 5G को Feather White और Midnight Black कलर्स में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 19 मार्च से शुरू होगी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन की 5,000mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.55 mm की है।


No comments