ध्यान रखना मेरे जिगर का, सारा का भाभी को मैसेज, पांच मार्च को हुई है अर्जुन तेंदुलकर की शादी

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी पांच मार्च को मुंबई में सानिया चंडोक से हुई थी। इस शादी की कुछ तस्वीरें अब अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इस बीच उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है, उस वीडियो में सारा ने अपनी भाभी सानिया के लिए खास बात कही है। सारा तेंदुलकर ने स्टेज पर आकर सानिया को लेकर कहा, सानिया तुम मेरी वो बहन हो, जो मुझे हमेशा से चाहिए थी। तुम मेरे लिए भाभी से ज्यादा मेरी बहन हो।
जैसा कि मेरी मां ने कहा कि मैं तुम्हें इस फैमिली में वेलकम नहीं कर सकती क्योंकि, तुम पहले से ही काफी सालों से इस परिवार का हिस्सा हो। उन्होंने आगे कहा, जैसा कि मैंने तुम्हारी इंगेजमेंट पर कहा था, मेरा भाई मेरा पूरा दिल है।
अब मैं यह दिल तुम्हें सौंप रही हूं सानिया। प्लीज उसका ध्यान रखना, उसे प्यार करना, उसे संजोना, उसकी देखभाल करना। मुझे यकीन है कि वो भी यह सब तुम्हारे लिए करेगा। मैं तुम दोनों से प्यार करती हूं। मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार, खुशी और इस दुनिया की हर एक चीज की कामना करती हूं।
No comments