Recent Posts

Breaking News

मार्च से मई तक नहीं मिलेगी राहत! दिन ही नहीं अब रात में भी सताएगी गर्मी, अगले 90 दिनों का ये है पूर्वानुमान


UP Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने मार्च से मई 2026 तक के हॉट वेदर सीजन के लिए के ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मार्च से लेकर मई 2026 तक देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का पारा सामान्य से ऊपर रहने वाला है. विभाग ने न केवल अधिकतम बल्कि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने वाली हैं. 

दिन और रात दोनों रहेंगे गर्म

अधिकतम तापमान: देश के अधिकांश इलाकों में इस बार गर्मी का असर अधिक तीव्र रहेगा. हालांकि, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर मैदानी और आंतरिक हिस्सों में तपन ज्यादा महसूस होगी.

न्यूनतम तापमान: दक्षिणी प्रायद्वीप को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक रहेगा. यानी रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. 

क्या है मार्च महीने का पूर्वानुमान, कहां राहत-कहां आफत?

मार्च के महीने में स्थिति मिली-जुली रहेगी:

पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मध्य व प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. देश के अन्य हिस्सों में मार्च में पारा सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी तट के कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान (न्यूनतम) सामान्य से कम रहने का अनुमान है. 

बारिश का क्या है अनुमान?

गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि मार्च 2026 में देशभर में औसत वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है. सांख्यिकीय आधार पर मार्च में देश में औसतन 29.9 मिलीमीटर बारिश होती है. इस बार यह औसत (LPA) के 83% से 117% के बीच रह सकती है. मौसम विभाग ने गर्मी की तीव्रता को देखते हुए सभी राज्य सरकारों और आम नागरिकों को पहले से तैयारी करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

No comments