Recent Posts

Breaking News

‘बेटा पैदा करो, नहीं तो जान से मार देंगे’, झाँसी में पत्नी बोली- साहब, ससुरालियों से परेशान हूं’

झाँसी। साहब, ससुरालियों से बहुत परेशान हूं, तीन बेटियां है, अब पति कहता है कि बेटा पैदा करो, नहीं तो जान से मार देंगे। बीते रोज भी पति ने उसके सिर पर ईट से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। इसकी सूचना सीपरी बाजार पुलिस को दी है।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द स्थित खोड़न में रहने वाली शिल्पी रायकवार ने सीपरी बाजार थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि दतिया क्षेत्र में रहने वाले विकास रायकवार से उसकी शादी छह साल पहले हुई है। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इस दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे।।

शिल्पी का आरोप है कि उसका पति विकास व ससुरालीजन लगातार उसके मायके वालों पर पैसा लाने का दवाब बनाते हैं। इसके बावजूद उसका भाई पैसों की व्यवस्था करता है। यही नहीं, मांग पूरी न होने पर शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जाता है। शिल्पी का कहना है कि उसकी तीन बेटियां है। इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और ज्यादा क्रूर हो गया। उसे ताने दिए जाते कि वह बेटा पैदा नहीं कर पाई और इसी बात को लेकर उसे जान से मारने तक की धमकियां दी जाती थीं।

शिल्पी ने बताया कि तीनों बेटियां ऑपरेशन से हुई हैं और डॉक्टरों ने आगे गर्भधारण को मुश्किल बताया है, इसके बावजूद पति उस पर बेटे की मांग को लेकर दबाव बनाता रहा और चरित्र पर भी आरोप लगाता था। महिला का कहना है कि बीते रोज वह घर पर था, तभी पति आया और कहा कि बेटा पैदा करो, वरना मौत के घाट उतार देंगे। इसका विरोध परिजनों ने किया तो पति ने पत्थर मार कर उसे घायल कर दिया।। इसके बाद पति धमकी देकर भाग गया।

साहब, न्याय मांगने पर दारोगा मैडम ने क्यों पीटा

साहब, हमारी गलती क्या है, दारोगा मैडम ने क्यों पीटा है, मोबाइल फोन के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं, हम तो न्याय मांगने आए थे मगर ऐसा होता तो पुलिस से न्याय क्यों मांगते। पीड़़ित की बात सुनते ही सीपरी बाजार पुलिस का रुख नार्मल हो गया। इसके बाद पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments