Recent Posts

Breaking News

एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने का आरोपी जीशान एनकाउंटर में मारा गया, दूसरा जो भागा वो कौन?


Zeeshan Encounter: गाजियाबाद के लोनी में 26 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर उनपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी जीशान पुलिस एंकाउंटर में मारा गया. जीशान पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम भी घोषित किया था. वहीं सीएम योगी ने भी इस मामला में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. पुलिस के अनुसार जीशान ने  खुद का चारों तरफ से घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें जीशान घायल हो गया. आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

गला रेतकर की गई थी एक्स मुस्लिम सलीम की हत्या की कोशिश

26 फरवरी की सुबह अली गार्डन स्थित कार्यालय में सलीम वास्तिक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था. इस हमले के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली जिसमें जीशान की पहचान मुख्य हमलावर के रूप में हुई. हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने जीशान पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. रविवार देर शाम एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी. 

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जीशान अपने एक साथी के साथ भागा-भागा इलाके में घूम रहा है. पुलिस ने जब बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की. इस दौरान उनकी बाइक स्लिप हो गई और बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में जीशान घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा.पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने जानकारी दी कि घटनास्थल से एक पिस्टल, कारतूस, बाइक और सलीम वास्तिक पर हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है. मारा गया आरोपी जीशान मूल रूप से गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में रह रहा था. पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है

सलीम वास्तिक की हालत अब कैसी है?

हमले में गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को पहले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गर्दन और पेट पर गहरे जख्मों के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. फिलहाल उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

    No comments