बारी-बारी से सबको ठोका जा रहा है...बागपत में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जमकर बोला हमला और ये सब कह दिया
Naseemuddin Siddiqui: बागपत में PDA के मंच से सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक बयान ने हड़कंप मचा दिया. सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 'बारी-बारी से सबको ठोका जा रहा है. कभी मुसलमान, कभी शेड्यूल कास्ट, कभी पिछड़े वर्ग निशाने पर हैं. जब मुसलमान को ठोका जाता है तो शेड्यूल कास्ट वाला देखकर कहता है मुल्ला जी ठोक दिए और जब शेड्यूल वाला ठोका जाता है बैकवर्ड कास्ट देखता है.
सपा नेता नसीमुद्दीन ने लगाए ये आरोप
सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में बीजेपी पर समाज को बांटने की राजनीति का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 'आज देश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है. मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे खड़े कर असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है.'
उन्होंने बीजेपी पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि 'आज बीजेपी में ब्राह्मणों को पहली नागरिकता नहीं मिल रही है. उन्हें द्वितीय दर्जे का नागरिक बना दिया गया है. इस बयान के जरिए उन्होंने सवर्ण वोट बैंक को साधने की भी कोशिश की. इतना ही नहीं सिद्दीकी ने चर्चित अपराधी विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि 'अगर विकास दुबे अपराधी था तो उसे सजा मिली. लेकिन उसकी बेटी और पत्नी का क्या कसूर था' अपने भाषण के अंत में सिद्दीकी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 'आज जो दूसरों के साथ हो रहा है, कल वही सबके साथ होगा. बारी-बारी से सबका नंबर आएगा.'
No comments