Recent Posts

Breaking News

जब गोरखपुर में अली शाह 'मासूम' की मजार की जा रही थी ध्वस्त तो लोग हो रहे थे भावुक फिर पूरी कहानी पता चली

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मजार को ध्वस्त किया गया है. ये मजार सरकारी जमीन पर बनी हुई थी. मगर अब ये नाला प्रोजेक्ट चौड़ीकरण की जद में आ गई और इसे ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान मौके पर आस-पास के लोग भी आ गए और वह मजार को लेकर भावुक भी हो गए. मगर किसी की भी प्रशासन के आगे एक नहीं चली और मजार को ध्वस्त कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि गोरखपुर के गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट चौड़ीकरण का काम चल रहा है. शाहपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के पास गोड़धोइया पुल पर हजरत बाबा जाफर अली शाह 'मासूम' की मजार है. ये मजार सरकारी जमीन पर बनी थी.

बताया जा रहा है कि बरसों पहले मजार का निर्माण किया गया था. मगर अब ये मजार गोड़धोइया नाला और चौड़ी करण प्रोजेक्ट की जद में आ गई और इसे ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन ने बुलडोजर के जरिए मजार को हटा दिया और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया.

सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है ये

आपको बता दें कि गोड़धोइया नाला और चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसको लेकर प्रशासन अपना पूरा जोर लगा रहा है. ऐसे में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी इस मजार को भी ध्वस्त कर दिया गया है.

No comments