UP Weather Update: यूपी में आज बरसेंगे मेघ... मौसम विभाग ने बताया इन 30 जिलों में होगी बारिश
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक नए सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.
बारिश का शेड्यूल, कब और कहां?
- आज यानी 26 मार्च: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है.
- 27 मार्च: बारिश का यह सिलसिला आगे बढ़ते हुए राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा.
- 28 मार्च: शनिवार को मौसम के साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है.
- 29 मार्च से महीने के अंत तक: एक और नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे महीने के आखिरी दिनों तक प्रदेश में फिर से बारिश का दौर जारी रह सकता है.
आज किन जिलों में हो सकती है बारिश?
आज जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज शामिल हैं.
तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम में आ रहे इन बदलावों की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. यानी दिन और रात के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा.
No comments