बहू को प्रेमी संग बिस्तर पर देखने की कीमत मथुरा की सास को जिस तरह से चुकानी पड़ी, हिल जाएंगे
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की हत्या कर दी. दरअसल सास ने बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. सास को देख बहू डर गई. इसके बाद प्रेमी और बहू ने मिलकर महिला की हत्या कर डाली. दोनों ने महिला का मुंह तकिए से दबा दिया और उसे मार डाला.
बहू को बिस्तर पर प्रेमी संग देख लिया
ये पूरा मामला मथुरा के भंकरपुर बसेला गांव से सामने आया है. यहां बहू का पड़ोस में रहने वाले युवक आदिल के साथ अवैध संबंध था. 3 मार्च की रात करीब 1 बजे प्रेमी आदिल घर पहुंचा. उसी दौरान सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. आरोप है कि इसके बाद बहू और उसके प्रेमी ने मिलकर सास का मुंह तकिए से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई.
फिर किया बहू ने ड्रामा
हैरानी की बात ये है कि सास को मारने के बाद बहू ने ड्रामा भी किया. बहू ने अपने पति को फोन किया. पति से कहा कि पता नहीं क्या हुआ, अम्मी बोल नहीं रही हैं. शायद उन्हें हार्ट अटैक आ गया है. परिवार को लगा कि महिला की मौत साधारण हैं. ऐसे में परिवार ने बिना जांच पड़ताल किए, शव को दफना दिया.मगर मृतका के पति यानी ससुर को शक हो गया. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. फिर शव कब्र से निकलवाया गया. उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. उसकी रिपोर्ट ने सब कुछ सामने ला दिया.
पुलिस ने ये बताया
इस मामले को लेकर एसएसपी मथुरा ने बताया, कब्र से महिला का सब निकलवाया गया था. फिर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था. हत्या का केस दर्ज करके, मामले की जांच की गई थी. आरोपी बहू और उसके प्रेमी आदिल को जेल भेज दिया गया है.
No comments