Recent Posts

Breaking News

लग्जरी कार में गर्लफ्रेंड संग थे डॉक्टर साहब, अचानक आ धमकी पत्नी, फिर जो हुआ…

viral video


रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जिले के सबसे प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के डॉक्टर) डॉ. के.डी. सिंह को उस वक्त भारी फजीहत का सामना करना पड़ा, जब उनकी पत्नी ने उन्हें उनकी एक महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जो ड्रामा हुआ, उसे देखकर राहगीर भी दंग रह गए। डॉक्टर साहब की शामत तब आई जब उनकी पत्नी ने आव देखा न ताव और उस महिला के बाल पकड़कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

रंगे हाथों पकड़े गए डॉक्टर साहब, पत्नी ने सिखाया सबक

घटना के दौरान डॉ. के.डी. सिंह अपनी महिला मित्र को पत्नी के चंगुल से छुड़ाने की जी-तोड़ कोशिश करते रहे, लेकिन डेंटिस्ट पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। पत्नी ने महिला के बाल इतनी मजबूती से पकड़ रखे थे कि वह उसे छोड़ ही नहीं रही थीं। देखते ही देखते सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ‘पति-पत्नी और वो’ के ड्रामे की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

जासूस बनी पत्नी ने ऐसे बिछाया था जाल

आपको बता दें कि डॉ. के.डी. सिंह रीवा के नंबर-1 कार्डियोलॉजिस्ट माने जाते हैं और शहर में एक बड़ा नर्सिंग होम भी चलाते हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर साहब की पत्नी को पिछले काफी समय से उनकी गतिविधियों पर शक हो रहा था। पति के व्यवहार में आए बदलाव को भांपते हुए पत्नी ने गुपचुप तरीके से उनकी जासूसी शुरू कर दी थी। वह बस सही मौके के इंतजार में थीं, जो उन्हें बुधवार को मिल गया।

बीच सड़क पर लग्जरी कार रुकवाई और शुरू हुआ हंगामा

बुधवार को जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार में महिला मित्र को बैठाकर शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनकी पत्नी ने पीछा कर कार को बीच रास्ते में ही रुकवा लिया। जैसे ही पत्नी ने कार का दरवाजा खोला, सामने का नजारा देखकर वह आग बबूला हो गईं। पति के साथ दूसरी महिला को देखते ही उन्होंने अपना आपा खो दिया और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। उन्होंने उस महिला को कार से बाहर खींच लिया और सड़क पर ही उसके बाल पकड़कर घसीटने लगीं।

इस पूरे हंगामे के दौरान डॉक्टर साहब बेबस नजर आए। वह लगातार अपनी पत्नी को शांत करने और मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी एक न चली। शर्मिंदगी के मारे डॉ. साहब वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों से अपना चेहरा छिपाते दिखे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अब यह वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रतिष्ठित डॉक्टर की इस तरह सरेआम हुई फजीहत पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

No comments