‘मेरा राजा लौट आया’…’जिस दिन मौत हुई, उसी समय जन्म हुआ’,बोली राजा रघुवंशी की मां

इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद गम में डूबे रघुवंशी परिवार में शनिवार-रविवार की रात खुशियों की लौ जली। परिवार के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ, जिससे लंबे समय के बाद घर में किलकारियां गूंजी और माहौल कुछ देर के लिए गम से बाहर आया। नवजात को परिवार ने दिवंगत राजा के नाम पर ‘राजा’ नाम दिया।
भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने हत्या के बाद भविष्यवाणी की थी कि राजा फिर से परिवार में जन्म लेगा। बेटे के जन्म के बाद परिवार इसे संयोग नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा मान रहा है। नवजात का जन्म उसी ग्यारस के दिन और लगभग उसी समय हुआ, जब राजा की हत्या हुई थी।
परिवार का कहना है कि नवजात और दिवंगत राजा की कुंडली भी समान बताई जा रही है, इसलिए बिना औपचारिक प्रक्रिया के बच्चे का नाम ‘राजा’ रखा गया। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है। यह भगवान की कृपा है कि जो हुआ, वह उनकी मर्जी से हुआ।”
No comments