Recent Posts

Breaking News

‘मेरे बच्चे के खून के बदले खून चाहिए, नहीं तो मुझे गोली मारिए’ यूपी कॉलेज के मृत छात्र सूर्य प्रताप सिंह की मां बोलीं

Varanasi Crime News : वाराणसी में यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूर्या की हत्या से गाजीपुर के दुबैथा गांव (थाना रामपुर मांझा) में गहरा शोक छा गया है। इस दुखद घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डीएम अविनाश कुमार सिंह और एसपी ईरज राजा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस दौरान, छात्र की मां किरन सिंह ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी केवल दो मांगें हैं। पहली, उनके बेटे की हत्या करने वाले का खून चाहिए, और दूसरी, यदि ऐसा नहीं हो सकता तो उन्हें गोली मार दी जाए। मां की यह अपील सुनकर वहां उपसूर्य प्रताप सिंह की हत्या ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे गांव को झकझोर दिया है। गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। हालांक‍ि आरोप‍ित के पकड़े जाने के बाद अब पुलि‍स चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है।

सूर्य प्रताप सिंह की हत्या से उनके दोस्त और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। छात्र समुदाय में इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। सूर्य की मां की पीड़ा ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या समाज में न्याय की कीमत रह गई है। अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

No comments