जिस भाभी से था अफेयर उसके सीने में चाकू घोंपकर न्यूड भागा था देवर… अब माया को लेकर आई ये खबर
Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मौसेरे भाई महेन्द्र ने अपनी ही भाभी माया के सीने और गले को चाकुओं से गोद डाला. इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खून से सने अपने सारे कपड़े उतारकर फेंक दिए. फिर न्यूड होकर अपनी जान दे दी.वहीं अब अस्पताल में घायल भाभी माया की भी मौत हो गई है. लेकिन इस वारदात के पीछे की जो वजह सामने आई है वो चौंकाने वाली है. माया के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का मौसेरे भाई धर्मेंद्र के साथ अफेयर था.
एक दूसरे को दिल दे बैठे थे देवर-भाभी
माया के पति ने बताया कि कोविड के लॉकडाउन के बीच उसकी मुलाकात माया के साथ हुई थी. इस दौरान उनके बीच प्यार हुआ और दोनों ने अहमदाबाद में शादी कर ली और फिर वहीं रहने लगे. इस दौरान माया के पति का मौसेरा भाई धर्मेंद्र भी वहीं रहता था.उसका भी घर में आना जाना लगा रहता था. धीरे-धीरे महेंद्र और माया के बीच नजदियां बढ़ीं और उनके बीच प्यार हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही माया का पति उसे झांसी ले आया ताकि महेंद्र माया का पीछा छोड़ दे.
घर में घुसकर भाभी पर चाकू से किया वार
28 फरवरी को जब माया का पति काम पर गया था तब महेंद्र काल बनकर घर में दाखिल हुआ.जब माया किचन में पापड़ तल रही थी तभी महेंद्र ने उस पर हमला बोल दिया. उसने माया के पेट,सीने, गले और मुंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए. इस दौरान माया गंभीर रूप से घायल होकर किचन में ही गिर पड़ी.लेकिन बच्ची की आवाज सुनकर घर पहुंचे लोगों ने माया को अस्पताल में एडमिट कराया. पति का कहना है कि अगर उसकी बेटी वहां से नहीं भागती तो सिरफिरा महेंद्र उसकी भी हत्या कर देता.
इलाज के दौरान माया की मौत
वारदात को अंजाम देकर महेंद्र भाग निकला.पुलिस ने जब घेराबंदी की तो उसने थाने से महज 300 मीटर दूर जाकर न्यूड हालत में सुसाइड कर लिया. इधर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही माया ने आज सुबह दम तोड़ दिया. प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
No comments