शादी के नाम पर अनुज लड़की के साथ बनाता रहा शारिरिक संबंध, प्रेमी की ना सुनते ही उसने थाने में जाकर खुद को दी ऐसी सजा
Raebareli Love Affair Case: इश्क, इकरार और फिर वो खौफनाक इनकार... रायबरेली के हरचंदपुर में एक प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक अंत हुआ जिसे सुनकर रूह कांप जाए. जिस थाने की चौखट पर एक युवती इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची थी. वहीं बेवफाई के जख्मों से चूर होकर उसने मौत को गले लगा लिया. प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पहले जिस्म से खेला और जब वादे निभाने की बारी आई तो मुकर गया. आहत युवती ने थाने के पास (परिजनों के अनुसार अंदर) जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध
हरचंदपुर कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अचलेश्वर बाजार निवासी अनुज सोनी पर आंख मूंदकर भरोसा किया. आरोप है कि अनुज ने शादी का हसीन ख्वाब दिखाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. युवती जब भी शादी का दबाव बनाती अनुज टालमटोल करने लगता. धीरे-धीरे इश्क के वादे धमकियों में बदलने लगे.
मामला जब बिगड़ा तो अनुज के भाइयों, श्याम जी और राम जी ने बीच-बचाव किया. उन्होंने युवती को भरोसा दिलाया कि वे अनुज से उसकी शादी करा देंगे. लेकिन शनिवार को सब कुछ बिखर गया. अनुज और उसके भाइयों ने साफ कह दिया 'जो करना हो कर लो, शादी नहीं होगी.' प्रेमी के इस दो टूक जवाब और भाइयों की दगाबाजी ने युवती को अंदर तक तोड़ दिया' शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इंसाफ की आस में थाने पहुंची युवती ने जब खुद को हर तरफ से हारते देखा तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गएजहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए आखिरकार उसने दम तोड़ दिया.
तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज सोनी और उसके दो भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है, हालांकि उन्होंने थाने के भीतर जहर खाने की बात को गलत करार दिया है.
No comments