Recent Posts

Breaking News

‘गुलछर्रे उड़ा रही हो..’, मौसेरे भाई के साथ बाजार जा रही थी, मंगेतर देखते ही कर दिया भद्दा कमेंट; युवती ने दे दी जान.

 

Bijnor : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवती, जो अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर बाजार जा रही थी, उससे उसके मंगेतर ने बीच रास्ते में सवाल-जवाब शुरू कर दिए। इस घटना से आहत होकर युवती ने घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। इस घटना ने ईद और शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

बिजनौर कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के झलरा गांव निवासी सलीम का सानिया नामक युवती से रिश्ता तय हुआ था। दोनों का आगामी ईद के बाद शादी होनी थी। रविवार, 15 मार्च को सानिया अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर बैठकर बिजनौर के लगने वाले इतवार पैठ बाजार से शादी की खरीदारी करने जा रही थी। उस समय उनके साथ सानिया की मौसेरी बहन राबिया भी थी।

रास्ते में अचानक सानिया का मंगेतर सलीम, जो अपने दोस्त के साथ बाइक पर था, मिल गया। जब वह बाइक से गुजर रही सानिया को देखता है, तो उसने बाइक रुकवाकर उससे आने-जाने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। सानिया ने जवाब दिया कि वह पिछले रविवार को पैठ बाजार से कुछ कपड़ों की खरीदारी करने गई थी, लेकिन कपड़े पसंद नहीं आने के कारण अब वापस घर लौट रही है। वह आधे घंटे में घर पहुंच जाएगी।

लेकिन इसी बात को लेकर सलीम ने सानिया पर बाजार के बहाने गुलछर्रे उड़ाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और सलीम ने सानिया के दो-तीन तमाचे भी मारे। इस घटना से आहत होकर सानिया अपने घर वापस पहुंची। वहीं, सरेआम अपने मंगेतर के दुर्व्यवहार से आहत होकर उसने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सानिया के पिता ने उसे तुरंत इलाज के लिए नहीं ले गए, जिससे उसकी जान चली गई। युवती करीब आधे घंटे से अधिक कमरे में तड़पती रही।

बिजनौर के एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि मृतिका के परिजनों ने अभी तक किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments