'खामेनेई को बचा नहीं पाए और कहते हैं कि बाबरी मस्जिद बनाएंगे...!' संगीत सोम ने ये सब क्या कह दिया
UP News: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग लगातार बढ़ती जा रही है. इस जंग में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई भी मारे जा चुके हैं. अब ये जंग खाड़ी के कई देशों में भी फैल गई है. तनाव चरम पर है. भारत में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर आकर अमेरिका-इजरायल का विरोध कर रहे हैं और अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर गम का इजहार कर रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुस्लिम समाज पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को उनके घर में घुसकर मार दिया गया. मगर कथित रहनुमाओं के मुंह में दही जम गई है.
संगीत सोम ने आगे कहा, जो लोग दुनिया को मुस्लिम वर्ल्ड बनाना चाहते थे, उनको जवाब दिया जा चुका है. इस दौरान संगीत सोम ने ये भी कहा है कि जो अपनी रक्षा नहीं कर सकते, वह भारत में धार्मिक विषयों को उछाल रहे हैं.
इस दौरान संगीत सोम ने साफ कहा कि जिस तरीके से आज छाती पीट कर सभी जमा हो रहे हैं, लेकिन वह अपने नेता,अपने सुप्रीम लीडर की सुरक्षा नहीं कर सकते. मगर भारत में कहते हैं कि हम बाहरी मस्जिद बनाएंगे.
बाबरी को लेकर भी दिया बयान
इस दौरान संगीत सोम ने बाबरी मस्जिद को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, हिंदू समाज ने 500 साल तक भगवान राम के मंदिर का इंतजार किया. बाबरी का कलंक झेला गया. मगर अब देश में आक्रांताओं के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी.
मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई
आपको बता दें कि ईरान के ऊपर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला किया है. इस दौरान इजरायल-अमेरिका ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को भी निशाना बनाया था और बम बरसाकर उनको मार डाला था. इस दौरान ईरानी सरकार के कई मंत्री, कई सैन्य कमांडर भी मार डाले गए थे. अमेरिका ने दावा किया है कि वह अभी तक ईरान के 40 नेताओं को मार चुका है. इसके बाद से ईरान इजरायल पर हमला कर रहा है और खाड़ी के अन्य देशों में भी मिसाइल दाग रहा है.
No comments