Recent Posts

Breaking News

देवरिया के दिलशाद, साहिद ने अपने साथियों संग मिलकर खेत में युवती को घेरा, वो मिन्नतें करती रहीं और…शर्मनाक कांड...

  


UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शर्मनाक वीडियो वायरल हो रही है. वीडियो में एक युवती के साथ सरेआम छेड़खानी की जा रही है. वीडियो में दिख रहा है कि 4 से 5 युवकों ने युवती को चारों तरफ से घेर रखा है और उसके साथ छेड़खानी की जा रही है.

मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने 2 नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

लड़की करती रही मिन्नतें

ये पूरा मामला देवरिया के थाना मदनपुर क्षेत्र से सामने आया है. वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है. मगर वायरल अब हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक,  5 युवकों ने एक युवती को उस समय पकड़ लिया, जब युवती अपने खेत की तरफ जा रही थी. इस दौरान आरोपी युवक उसका वीडियो बनाने लगे.

पूरा मामला वीडियो में भी देखिए

ये देख लड़की मिन्नतें करती रही. वह कहती रही कि उसे छोड़ दो. मगर आरोपी युवकों ने उसकी एक नहीं सुनी. वह काफी देर तक उसको परेशान करते रहे. इस दौरान युवती को धमकी भी दी गई कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी औ उसे जान से मार दिया जाएगा. मगर कुछ ही दिनों बाद आरोपियों ने ये वीडियो वायरल कर दिया. इसके बाद युवती के पिता ने गांव हरनही के रहने वाले दिलशाद, साहिद समेत अज्ञात 3 के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर सीओ रुद्रपुर हरेराम यादव ने बताया, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों में घटना को लेकर गुस्सा देखने को भी मिल रहा है.

No comments