Recent Posts

Breaking News

BSF में तैनात फौजी संग मथुरा पुलिस के दारोगा ने की मारपीट? फिर एसएसपी ने ये किया


UP News: यूपी के मथुरा में एक फैजी ने दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. फौजी बीएसएफ में तैनात है. बताया जा रहा है कि घटना के दिन फौजी अपने दोस्त के घर, उससे मिलने गया था. मामले के सामने आने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, जैत इलाके के आझई खुर्द के रहने वाले राधाचरण राजपूत रेजीमेंट में तैनात हैं. इस समय वह बीकानेर में तैनात हैं. फिलहाल घर आए हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त महेश से मिलने उसके घर गए थे. आरोप है कि इस दौरान थाना जैत प्रभारी मनोज कुमार भाटी पुलिस बल के साथ आए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे. 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, फौजी के भाई लक्ष्मी नारायण के खिलाफ केस दर्ज है. पुलिस उसे पकड़ने आई थी. पुलिस का कहना है कि इस दौरान फौजी ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की. दूसरी तरफ पीड़ित का आरोप है कि चौकी प्रभारी मनोज भाटी ने बीएसएफ में तैनात फौजी को मुक्के मारे. फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले कीइस मामले को लेकर सीओ सदर प्रीतम पाल सिंह ने बताया, मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

No comments