Recent Posts

Breaking News

Himachal में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, आज ऑरेंज अलर्ट, शिमला-सिरमौर-मंडी में चलेगी आंधी

Himachal Weather:

प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर चल रहा है। शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान मनाली में 53.0, सराहन 32.5, सियोबाग 32.4, जोत 27.0, भुंतर 26.5, निचार और जोत 19.0, भरमौर 17.0, धर्मशाला 15.3, भटियात 13.4, सांगला 10.8, जोगिंद्रनगर 10.0, रामपुर 8.2, पालमपुर 6.6, कांगड़ा 6.5, कुमारसैन में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

गोंधला में 13.0, केलांग 12.0, कुकुमसेरी 11.4, हंसा 10.0, सांगला 1.4 व कल्पा में 0.4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर चल रहा है। रामपुर सहित निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 मार्च को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

शिमला, सिरमौर व मंडी जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 21 से 25 मार्च के दौरान राज्य उच्च पर्वतीय कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग ने विस्तारित अवधि मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। 

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के आसार हैं।

कहां, कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर 10.7, भुंतर 8.5, कल्पा 1.2, धर्मशाला 8.2, ऊना 11.6 , नाहन 10.0, पालमपुर 10.0, सोलन 9.4, मनाली 3.1, कांगड़ा 12.9, मंडी 11.7, बिलासपुर 13.0, जुब्बड़हट्टी 8.8, कुफरी 2.8, कुकुमसेरी -0.6, सेऊबाग 7.0, बरठीं 11.4, कसौली 10.4, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 2.0 , देहरागोपीपुर 14.0, ताबो 1.2 व नेरी में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

No comments