6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Oppo A6s 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Oppo ने A सीरीज में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लांच किया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन Android आधारित ColorOS 15 पर चलता है और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए कई AI बेस्ड फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
फोन की कीमत की बात करें तो Oppo A6s 5G की कीमत 18,999 रुपए से शुरू होती है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 6GB और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, Oppo.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। आप इसे Aurora Gold और Plum Purple कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Oppo A6s 5G में 6.75 इंच का HD+ (1570 × 720 Pixels) डिस्प्ले मिलता है, पैनल LCD है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 256 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1125 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें नेचुरल ब्यूटी मोड का सपोर्ट दिया गया है।
पावर के लिए Oppo A6s 5G में 6500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और लंबे स्टैंडबाय टाइम का सपोर्ट देता है। इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।
फोन में ColorOS 15 के साथ Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन मेटल फ्रेम मिलता है। फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, LDAC सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट और ईयरफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं।
No comments