Recent Posts

Breaking News

सड़क के सीने को चीरकर शान से खड़ा रहा हैंडपंप! मीरजापुर में PWD का ये कारनामा देख आ जाएंगे चक्कर


UP News: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने ऐसा हैरान कर देने वाला कारनामा किया है जिसने सरकारी काम की पोल खोलकर रख दी है. यहां विंध्याचल इलाके के दूधनाथ तिराहे से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था. नवरात्र करीब थे. ऐसे में इंजीनियरों और ठेकेदारों पर काम पूरा करने का शायद प्रेशर था. इसी जल्दबाजी में उन्होंने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. उन्होंने हैंडपंप को हटाए बिना ही उसके चारों तरफ सड़क बिछा दी. अब आलम यह था कि सड़क के सीने को चीरकर एक हैंडपंप शान से खड़ा था. हालांकि जग-हंसाई के बाद जब जिम्मेदारों की नींद खुली तब जाकर हैंड पंप को बीच सड़क से हटाया गया. 

इस हैंड पंप को देखकर नाराज हुए लोग

स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वे भी दंग रह गए. लोगों का कहना है कि यह विभाग की घोर लापरवाही है. रात के अंधेरे में कोई भी तेज रफ्तार वाहन इससे टकराकर बड़े हादसे का शिकार हो सकता है. ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर केवल खानापूर्ति की है. 

सहायक अभियंता पीके पांडेयन ने अपनी सफाई में क्या कहा?

जब वीडियो वायरल हुआ और ट्रोलिंग शुरू हुई तब जाकर विभाग की नींद टूटी. सहायक अभियंता पीके पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि "यह हैंडपंप सड़क के बिल्कुल बीच में नहीं था, लेकिन इसे सड़क पिच करने के साथ ही हटाया जाना था." अब आनन-फानन में इस गलती को सुधारा जा रहा है और हैंडपंप को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है. 

No comments