Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update: यूपी में 28 मार्च को इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक बादलों की आवाजाही और गर्जना के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट (Yellow Alert)

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में शनिवार को मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है:

  • पूर्वांचल और मध्य यूपी: वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी और अंबेडकर नगर.
  • पश्चिमी यूपी: मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली.
  • बुंदेलखंड और दक्षिण यूपी: झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर और सोनभद्र.
  • अन्य क्षेत्र: बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और संत रविदास नगर.

40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं

बारिश के साथ-साथ कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मुख्य रूप से प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया, और आजमगढ़ जैसे जिलों में आंधी-तूफान का असर अधिक देखा जा सकता है.

No comments