रात 12 बजे ससुराल में सभी न्यूड हो गए… कानपुर के बड़े परिवार में बहू ने शादी की पहली रात जो-जो देखा, डर कर सहम गई
UP News: कानपुर के बड़े कारोबारियों में विनीत मिश्रा का नाम आता है. वह सर्राफा कारोबारी हैं. मगर अब विनीत शर्मा और उनका परिवार विवादों में आ गया है. 2 साल पहले विनीत शर्मा ने अपने बेटे कौतुक मिश्रा की शादी कानपुर के ही एक बड़े परिवार की बेटी से की. उस दौरान काफी भव्यता के साथ ये शादी हुई. लड़की पक्ष ने ही 5 करोड़ रुपये शादी में लगा दिए. विनीत शर्मा ने भी करोड़ों रुपये बेटे की शादी में खर्च किए. मगर अब युवती ने ही ससुर विनीत शर्मा, पति कौतुक और सास के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं. आरोप भी ऐसे हैं, जिसे सुन हर कोई सकते में आ गया है.
लड़की का कहना है कि शादी के बाद जब वह बहू बनकर घर में आई तो रात 12 बजे उसे उसकी सास ने उसे जगा दिया. फिर वहां तंत्र-मंत्र की पूजा हुई. मगर इस दौरान जो हुआ, उसने उसे हिला कर रख दिया. लड़की का आरोप है कि उस पूजा के दौरान परिवार के सभी लोगों ने अपने कपड़े उतार दिए. सभी नग्न हो गए. यहां तक की उसके पति ने भी जबरन उसके कपड़े उतार डाले. फिर सभी बिना कपड़ों के ही तंत्र-मंत्र की पूजा में बैठे गए.
बहू के साथ आगे क्या हुआ?
लड़की का आरोप है कि उसके ससुर एक कमरे में चले गए. उसके पति ने उससे कहा कि वह भी उस कमरे में जाए. इस दौरान किसी के भी शरीर पर कपड़े नहीं थे. ये सब उसके लिए काफी अजीब और डरा देने वाला था. उसे जबरन ससुर के कमरे में भेजा गया. जब वह कमरे में गई तो कमरा बाहर से बंद कर दिया गया. फिर ससुर ने अपनी ही बहू यानी उसके पूरे शरीर पर राख लगानी शुरू कर दी.
सास ने बताई तंत्र-मंत्र की वजह
लड़की का कहना है कि शादी के बाद रात के 12 बजे उसकी सास आई. सास ने बताया कि वह कोलकाता से संबंध रखती है. वह तंत्र-मंत्र करती है. इसी वजह से इस परिवार में काफी धन और संपत्ति है. ये सब इस तंत्र-मंत्र की पूजा का ही असर है. ऐसे में उसे भी इस पूजा में शामिल होना होगा. उस समय तक युवती को नहीं पता था कि ये तंत्र-मंत्र की पूजा किस तरह की है. जब उसने देखा कि परिवार के सभी लोग अपने कपड़े उतारने लगे तो वह अंदर से हिल गई.
युवती का कहना है कि उसके सामने ही उसके पति, ससुर और देवर तक ने अपने कपड़े उतार दिए. सभी लोग अपने कपड़े उतारने लगे. ये देख वह हैरान रह गई. उसने इसका विरोध भी किया. मगर पति के आगे उसकी एक नहीं चली. सभी लोग नग्न होकर तंत्र-मंत्र की पूजा में बैठ गए.
मामला दबाने की हुई कोशिश
युवती का कहना है कि उससे ये सब बर्दाश्त नहीं हुआ. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. फिर उसने अपनी मां को सारी आपबीती बताई. उसका भाई उसे लेने फौरन ससुराल आ गया और उसे लेकर मायके चला गया. युवती का कहना है कि ससुराल वालों ने अपने राजनीतिक संबंधों का फायदा उठाया और मामले को दबाने की कोशिश हुई. मगर उसके पिता भी पीछे नहीं हटे. अब पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि मामले को सुलझाने के लिए कई महीनों तक दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिश भी की गई. मगर मामला सुलझ नहीं पाया.
किन-किन पर हुआ केस दर्ज
युवती की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में उसके सास-ससुर, पति के साथ-साथ उसके देवर के खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. ये मामला कानपुर क्षेत्र में चर्चाओं में बना हुआ है. कानपुर के 2 बड़े परिवारों के बीच हो रहे इस विवाद ने हर किसी को चौंकाया है.
एसीपी आशुतोष सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. जांच के हिसाब से ही एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल आरोपी पक्ष की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. जब हमारे रिपोर्ट ने उनसे बात करने की कोशिश की तो बताया गया कि वह लोग बाहर गए हुए हैं और दुकान भी बंद है.
No comments