Recent Posts

Breaking News

पिथौरागढ़ का 19 वर्षीय जवान विकास कुमार सिक्किम में शहीद, परिवार में मातम

पिथौरागढ़ जिले के गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव के 19 वर्षीय लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में तैनाती के दौरान शहीद हो गए। वह 29 मार्च को अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे, तभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उनके दो साथी सुरक्षित बच गए।

शहीद विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह के बेटे, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। माता मंजू देवी भोजन माता के पद पर कार्यरत हैं।

शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक विमान से लाया जा रहा है, और वहां से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव सुकोली पहुंचाया जाएगा। इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार तक पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

No comments