Recent Posts

Breaking News

‘मैं अप्सरा, वो कोयला…’, रंगत के घमंड में अंधी पत्नी ने प्रेमी को दी 1 लाख की सुपारी; धार मर्डर केस की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

Dhar Murder Case Inside Story मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मिर्ची कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी प्रियंका अपने पति की रंगत को लेकर अक्सर उसे अपमानित करती थी और खुद को उससे अधिक सुंदर मानती थी। इसी अहंकार और अवैध संबंधों के चलते उसने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच करीब 9 साल से संबंध थे, जबकि प्रियंका और देवकृष्ण की शादी 2015 में हुई थी। समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया और प्रियंका अक्सर मायके जाकर रहने लगी। इसी दौरान उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया और एक लाख रुपये में सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी को हत्या की जिम्मेदारी दी।

वारदात वाली रात प्रियंका ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया और शक है कि परिवार के अन्य सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर सुला दिया। देर रात किलर घर में घुसा और सो रहे देवकृष्ण के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के दौरान प्रेमी आसपास ही मौजूद था और लगातार संपर्क में था।

घटना के बाद प्रियंका ने लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ते हुए खुद को पीड़िता दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और व्हाट्सऐप चैट के जरिए साजिश का खुलासा कर दिया। एसपी मयंक अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर अभी फरार है।

परिजनों का कहना है कि प्रियंका लंबे समय से देवकृष्ण का अपमान करती थी और उसे अपने लायक नहीं मानती थी। खूबसूरती के घमंड और अवैध रिश्ते ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

No comments