आशिक ने चाचा के साथ संबंध बनाने को कहा, मना किया तो बिस्तर को ही बना दिया कब्र! दिल्ली में खौफनाक कांड

Delhi Crime News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवक, उसके चाचा और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी का महिला से प्रेम संबंध था। मंगलवार को उसने अपने एक दोस्त के पीजी में कमरा लेकर महिला को वहां बुलाया, जहां उसका चाचा और चाचा का दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह उसके चाचा और उसके साथी के साथ संबंध बनाए, लेकिन महिला के इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर उसे जमीन पर पटक दिया और कंबल से मुंह दबाकर गला घोंट दिया।
बताया गया कि वारदात के दौरान आरोपी का चाचा और उसका दोस्त कमरे के बाहर मौजूद थे। हत्या के बाद तीनों ने शव को बेडबॉक्स में छिपा दिया और फरार हो गए।
शाम को पीजी मालिक के लौटने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला और बेडबॉक्स से बाहर निकला पैर देखकर शक हुआ। बॉक्स खोलने पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
No comments