बेहोशी के इंजेक्शन से पत्नी को सुलाया मौत की नींद, प्रेमिका को भेजा मैसेज, कोर्ट में इन सबूतों से खुला पति का राज

Bengaluru : बेंगलुरु से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पति ने अपनी ही डॉक्टर पत्नी को बेहोशी का तेज़ दवा का ओवरडोज देकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस अधिकारियों ने अदालत में सबूत पेश किए। इस केस ने यह साबित कर दिया कि किसी का प्यार में दीवाना हो जाना इंसान को कितना अंधा बना सकता है, और उसकी सीमाएं कहां तक जा सकती हैं।
मामला क्या है?
स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृतिका रेड्डी, 29 वर्ष की थी, और उसकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर पर मृत पाई गई, और शुरुआती तौर पर उसके पति महेंद्र रेड्डी ने कहा कि उसकी मौत पुरानी बीमारियों के चलते हुई। लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट और जांच में पता चला कि कृतिका को तेज़ बेहोशी की दवा प्रोफोफोल का ओवरडोज दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दवा सामान्यतः ऑपरेशन थिएटर में प्रयोग की जाती है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल उसकी मौत का कारण बना।
जांच अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि यह हत्या का बेहद सोचा-समझा और शातिर प्लान था। आरोपी डॉक्टर ने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल कर पत्नी को मार डाला। पुलिस को आरोपी के कुछ मैसेज भी मिले हैं, जिनमें वह अपने अपराध का पछतावा व्यक्त कर रहा है। इन मैसेज में उसने अपने गुनाह को स्वीकार किया है और यह भी लिखा कि वह जल्द ही अपने माता-पिता और पत्नी के अभिभावकों को इस बात की जानकारी देगा। साथ ही, उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भी निर्देश दिए कि यदि पूछताछ हो, तो कह देना कि वे सिर्फ दोस्त हैं, और यदि कॉल या मैसेज के सवाल आए, तो कह देना कि वह मदद मांगने के लिए संपर्क में था।
फोरेंसिक टीम ने आरोपी के गैजेट्स से 10 लाख से अधिक डेटा और मैसेज खंगाले। इनमें पेमेंट एप्लिकेशन पर 485 चैट रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनमें से कई डिलीट मैसेज भी रिकवरी किए गए हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी की मूवमेंट्स और संचार में बदलाव आया था, जो वारदात से पहले और उसके बाद के ट्रेंड्स को दर्शाता है। अप्रैल में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, और कोर्ट ने उसके खिलाफ सबूतों की गहराई को देखकर उसकी जमानत खारिज कर दी।
महेंद्र और उसकी पत्नी दोनों विक्टोरिया अस्पताल में काम करते थे। उनकी शादी 26 मई 2024 को हुई थी, और शादी के लगभग एक साल बाद 23 अप्रैल 2025 को कृतिका अपने पिता के घर पर बेहोश हो गईं। आरोपी पति ने अपने ससुराल में रहते हुए पत्नी को नसों में इंजेक्शन देने का सिलसिला शुरू किया, कहकर कि वह उसका इलाज कर रहा है। कुछ दिनों में ही उसकी मौत हो गई। शुरुआत में यह मौत स्वाभाविक प्रतीत हुई, लेकिन उसकी बहन ने जब संदेह जताया और व्यापक मेडिकल जांच कराई, तो पता चला कि उसका मर्डर हुआ है। फोरेंसिक रिपोर्ट में प्रोपोफोल का पाया जाना इस हत्या को साबित करता है।
पुलिस ने आरोपी महेंद्र रेड्डी को उडुपी जिले के मणिपाल से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी के परिवार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके भाई नागेंद्र रेड्डी पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं, और राघव रेड्डी के खिलाफ धमकी देने का मामला भी दर्ज है। लेकिन कृतिका के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के समय इन जानकारियों को छुपाया गया था।
No comments