दोस्त की भाभी ने 9वीं के छात्र के साथ की दरिंदगी, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम फिर वीडियो के बदले मांगे 10 लाख

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यहाँ एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने 17 वर्षीय एक किशोर (कक्षा 9वीं का छात्र) को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई, जहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।
यह मामला 17 फरवरी को शुरू हुआ, जब किशोर अचानक घर से लापता हो गया। परिवार के सदस्य उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था, जिससे परिवार को बहुत चिंता हुई। कई दिनों तक खोजबीन के बाद, परिजनों को पता चला कि उनका बेटा कैंपबेल रोड पर अपने एक दोस्त के घर जाता था। जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे को उसकी दोस्त की भाभी अपने साथ कहीं ले गई है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई
परिजनों की शिकायत के आधार पर 21 फरवरी को पुलिस ने किशोर को नैनीताल से बरामद किया। घर लौटते ही किशोर काफी डरा हुआ था। परिजनों को जब उसकी बात पता चली, तो उन्होंने उसकी आपबीती सुनी। पीड़ित किशोर ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई। रास्ते में ही उसका सिम कार्ड निकाल कर फेंक दिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी फोटो व वीडियो बना लिए।
ब्लैकमेलिंग और फिरौती की धमकी
घर लौटने के बाद, आरोपी महिला ने किशोर को अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। यदि पैसे नहीं दिए गए, तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी भी दे रही थी। किशोर के परिजनों ने तुरंत ही इसकी शिकायत ठाकुरगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित किशोर और उसकी मां की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ वसूली, धमकी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि किशोर और महिला नैनीताल गए थे। पुलिस ने मामले की डिजिटल जांच शुरू कर दी है, जिसमें मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
यह मामला लखनऊ में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस और सिस्टम से उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी महिला को शीघ्र ही गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवार और समाज इस तरह के मामलों से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं ताकि बच्चों का शोषण रोका जा सके।
No comments