Recent Posts

Breaking News

‘सीएम योगी अच्छे आदमी हैं…’, AIMIM नेता शौकत अली ने कहा- उनके सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहें

CM Yogi : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने मंगलवार, 7 अप्रैल को अम्बेडकरनगर में एक कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक अच्छे आदमी हैं और संत हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं। शौकत अली ने मुख्यमंत्री की भाषा को एक विशेष वर्ग को धमकाने वाली बताते हुए इसकी निंदा की।

इसके साथ ही, शौकत अली ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सालार मसूद गाजी और सुहैल देव राजभर का इतिहास अब ओम प्रकाश राजभर के कार्यालय में लिखा जाता है और वही इतिहास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पढ़ाया जाता है।

शौकत अली ने ओम प्रकाश राजभर को अपने बड़े भाई की तरह संबोधित किया और कहा, “हमारा संविधान की खूबसूरती यही है कि टेंपो चलाने वाले ओम प्रकाश राजभर आज कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर और उनके बच्चों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और उनके खून माफ हैं।

No comments