Recent Posts

Breaking News

Ballia Crime News: बलिया में जमीनी विवाद को लेकर गर्भवती महिला को सिपाही ने पैरों से पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

Ballia Crime News

 Ballia Land Dispute News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिसिया बर्बरता की एक रूह कंपा देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि एक सिपाही ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए एक गर्भवती महिला को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना बांसडीह कोतवाली के सारंगपुर गांव की बताई जा रही हैं. पीड़ित पूजा पटेल के अनुसार उनके परिवार का जमीन को लेकर पुराना विवाह चल रहा है जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है आप है कि विपक्षी दल जबरन जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे थे. सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी लेकिन तभी थाने का सिपाही कुमार वहां पहुंचा.

पीड़िता का आरोप है कि सिपाही सुजीत कुमार ने उसके चाचा राजेंद्र पटेल को जबरन हिरासत में लेना शुरू किया. जब पूजा ने अपने चाचा को ले जाने से रोकने का प्रयास किया तो सिपाही ने बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के उसबपर हमला कर दिया. पूजा का कहना है कि मैं गर्भवती हूं यह जानते हुए भी सिपाही ने मुझे पैरों और घूंसों से पीटा. जब मैं थाने शिकायत लेकर गई तो कोतवाल साहब ने मेडिकल कराने से मना कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे भगा दिया.

न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता पूजा पटेल ने पुलिस अधीक्षक बलिया को प्रार्थना पत्र सौंपा है. पत्र में सिपाही सुजीत कुमार के खिलाफत कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि पूरी घटना उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है जो पुलिस की बर्बरता का सबूत है. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत न केवल एसपी से की है बल्कि महिला मानवाधिकार आयोग लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आईजी लखनऊ और और मानवाधिकार नई दिल्ली को भी शिकायती पत्र भेजा है.

No comments