Recent Posts

Breaking News

‘कभी पीएम मोदी को जिंदा गाड़ने की धमकी दी…’, सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर रोहिणी आचार्य ने उखाड़े गड़े मुर्दे.

 

Bihar Politics : बिहार में भाजपा के नए नेतृत्व को लेकर राजनीति गर्मा गई है। विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब एनडीए की अगली बैठक सेंट्रल हाल में होगी, जिसमें उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद सम्राट चौधरी राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं, बुधवार सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

‘PM मोदी को जिंदा गाड़ने की धमकी’ का आरोप

इस बीच, बिहार की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है। बीजेपी की नई नेतृत्व प्रक्रिया और विधायक दल के नेता के चयन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “बीजेपी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक घूमंतु ही मिला है।”

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि, “अपनी स्थापना के 46 वर्षों बाद भी बिहार में बीजेपी के पास नेतृत्व का टोंटा और सूखा है। पार्टी न तो कभी अपने दम पर सरकार बना सकी, न ही विधानसभा चुनाव में अपना कोई मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया, और न ही किसी व्यापक जनस्वीकार्यता वाले नेता को तैयार कर सकी।” उन्होंने कहा कि, “बिहार में बीजेपी की राजनीतिक कंगाली का आलम यह है कि नीतीश कुमार को साजिश और प्रपंच के जरिये मुख्यमंत्री पद से हटाने में सफल तो हुई, लेकिन अब जो नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, वह न तो नागपुरिया नर्सरी से है और न ही बिहार बीजेपी की बंजर बगिया से।”

‘मोदी जी को जिंदा गाड़ने की धमकी’ का जिक्र

रोहिणी आचार्य ने अपनी टिप्पणी में आगे कहा कि, “घाट-घाट घूम कर आए एक घूमंतु को मुख्यमंत्री बनाने की मजबूरी से साफ है कि बीजेपी का खेमा बिहार में पूरी तरह से खोखला और खानाबदोशों पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘इसी धमकी-गिदह भभकी से डर कर बीजेपी ने नीतीश कुमार और एनडीए के साथ मिलकर यह फैसला लिया हो सकता है।‘”

फर्जी डिग्री और जन्म प्रमाणपत्र पर भी कटाक्ष

रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि, “बिना प्रतिज्ञा पूरी किए, फर्जी डिग्री, फर्जी जन्म प्रमाणपत्र वाले मुख्यमंत्री को मुबारक हो बीजेपी वालों।”

No comments